अहमदाबाद डिफेंडर्स ने मुंबई मीटियर्स को सीज़न की पहली हार दी

हैदराबाद (वार्ता) अहमदाबाद डिफेंडर्स ने शनिवार को आरआर केबल प्राइम वॉलीबॉल लीग पावर्ड बाय स्कैपिया के मुकाबले में अब तक अपराजित मुंबई मीटियर्स को चौंकाते हुए 12-15, 15-7, 15-12, 21-20 से हराया। नंधगोपाल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। आज यहां गाचीबोवली इंडोर स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में मिली इस जीत के साथ अहमदाबाद डिफेंडर्स 6 मैचों में 12 अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गए, जबकि मीटियर्स तीसरे स्थान पर खिसक गए।

अहमदाबाद की ओर से नंधा ने शानदार शुरुआत की, जबकि मुथुसामी अप्पावु ने बीच से आक्रमण सजाते हुए अबिनव की ताकत का पूरा उपयोग किया। मुंबई ने ज़ोन 2 में छोटे गैप्स को निशाना बनाया, वहीं माथियास लॉफ्टेसेनेस ने एक बेहतरीन सुपर सर्व किया। पेटर ऑस्टविक ने दो बार अंगमुथु को ब्लॉक किया, लेकिन ध्रुविल शाह की सटीक सर्विस ने स्कोर को बराबरी पर बनाए रखा। एक जोखिम भरा सुपर सर्व मुंबई के लिए फायदेमंद साबित हुआ और उन्होंने पहला सेट अपने नाम किया।दूसरे सेट में अहमदाबाद के बत्सूरी बत्सूरी ने जोरदार काउंटर अटैक की शुरुआत की। अंगमुथु ने अपनी लय पकड़ी और मुंबई की डिफेंस को परखा। नंधा के सुपर स्पाइक ने अहमदाबाद को सुपर पॉइंट दिलाया और मैच को बराबरी पर ला खड़ा किया।

बत्सूरी और अंगमुथु के लगातार आक्रमणों ने अहमदाबाद को बढ़त दिला दी। पिछड़ने पर मुंबई ने अनुभवी ब्लॉकर कार्तिक को मैदान में उतारा, जिनका सुपर सर्व अहमदाबाद पर दबाव डालने में सफल रहा। निकिल के बाएं हाथ से लगाए गए स्पाइक ने भी मुंबई के हमले को धार दी। निर्णायक चौथे सेट में नंधा की जबरदस्त सर्विस ने अहमदाबाद को फिर से बढ़त दिलाई। रोमांचक मुकाबले का अंत अंगमुथु के लॉफ्टेसेनेस को ब्लॉक करने के साथ हुआ, और अहमदाबाद डिफेंडर्स ने तीनों अंक हासिल करते हुए एक यादगार जीत दर्ज की।

 

 

Next Post

रात्रिकालीन चेकिंग में छह वाहन चालकों पर कार्रवाई

Sun Oct 19 , 2025
इंदौर: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुकोगंज पुलिस ने देर रात भारी वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक डंपर चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा ्रगया, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह […]

You May Like