रात्रिकालीन चेकिंग में छह वाहन चालकों पर कार्रवाई

इंदौर: सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए तुकोगंज पुलिस ने देर रात भारी वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एक डंपर चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा ्रगया, जिस पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई.

थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि रात्रिकालीन चेकिंग के दौरान कई डंपर और हैवी व्हीकल की जांच की गई, जिसमें चालक की स्थिति संदिग्ध लगने पर जब अल्कोहल टेस्ट कराया तो एक डंपर ड्राइवर नशे में पाया गया. चेकिंग अभियान के दौरान छह वाहन चालकों पर एमवी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई. रात के समय सड़कों पर तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने वालों पर सख्त निगरानी रखी जा रही है.

Next Post

नितिन धनखड़ चमके, बंगाल को 8 अंक से हराकर जयपुर ने शीर्ष-8 में अपना दावा मजबूत किया

Sun Oct 19 , 2025
नयी दिल्ली, (वार्ता) नितिन धनखड़ (15) के शानदार खेल की बदौलत जयपुर पिंक पैंथर्स ने त्यागराज इंडोर स्टेडियम में शनिवार को खेले गए प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के 12वें सीजन के 96वें मैच में बंगाल वारियर्स को 38-30 के अंतर से हराकर शीर्ष-8 में पहुंचने का अपना दावा मजबूत किया। […]

You May Like