सीएम डॉ. यादव करेंगे वंदेमातरम 150वाँ स्मरणोत्सव का शुभारंभ, शौर्य स्मारक में होगा कार्यक्रम

भोपाल।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राष्ट्र गीत वंदेमातरम की 150वीं वर्षगांठ पर शौर्य स्मारक में शुक्रवार 7 नवंबर सुबह 8:30 बजे ‘’वंदेमातरम 150वाँ स्मरणोत्सव’’ का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर शौर्य स्मारक से मैराथन का आयोजन प्रात: 8:30 तक किया जायेगा। इसके बाद मुख्य‍ कार्यक्रम में पुलिस बैण्ड द्वारा राष्ट्र भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में सभी का प्रवेश निःशुल्क रहेगा।

कार्यक्रम में नई दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद 150 कलाकारों द्वारा राष्ट्रगीत वंदेमातरम का समवेत गायन होगा। इसके साथ ही परिसर में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वंदेमातरम और स्वतंत्रता संग्राम से संबंधित चित्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगाठ को देश भर में 7 नवम्बर, 2025 से 7 नवम्बर, 2026 तक समारोहपूर्वक आयोजित किये जाने का निर्णय लिया गया है।

Next Post

एनडीए की सरकार ने बिहार में पलायन रोकने के लिए कुछ नही किया: प्रियंका गांधी

Thu Nov 6 , 2025
मधुबनी, 06 नवंबर (वार्ता) कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को कहा कि बिहार से नौजवानों के पलायन को रोकने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए ) की सरकार ने कुछ नही किया। श्रीमती वाड्रा ने आज मधुबनी जिले के बेनीपट्टी विधानसभा क्षेत्र में एक […]

You May Like