
शहडोल। जिले के गोहपारू थाना क्षेत्र में खनौधी बाजार कर लौट रहे ग्राम मल्दा निवासी आभूषण व्यापारी अनिल सोनी के साथ चार अज्ञात बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने आसपास से गुजर रहे लोगों को डराने के लिए पांच हवाई फायर भी किए। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बंदूक से चली गोली के पांच खोखे मौके से बरामद किए हैं।जांच जारी है।
