
नारायणगंज। मंडला जिले के नारायणगंज विकासखंड की ग्राम पंचायत पडरिया को पंचायत उन्नति सूचकांक 2022-23 में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। पंचायत के समग्र विकास और उत्कृष्ट कार्यों के लिए ₹11,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया।
जिला पंचायत सभा कक्ष में बुधवार, 6 अगस्त को आयोजित कार्यशाला में सूचकांक का विमोचन किया गया और जिले की शीर्ष 10 पंचायतों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
सूचकांक में मलारा पंचायत को द्वितीय स्थान (₹7,100) और बीजाडांडी पंचायत को तृतीय स्थान (₹5,100) प्राप्त हुआ। चौथे से दसवें स्थान पर क्रमशः घुघरी, निवारी, जंतीपुर, गौझी, मैली, पौंडी और झीरिया पंचायतें रहीं। इन्हें ₹2,100-₹2,100 की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई ।
