वन विभाग की कार्रवाई: अवैध रूप से गोंद परिवहन करते हुऐ पकड़ा

मूंदी। वनपरिक्षेत्र सामान्य के अंतर्गत मंगलवार रात करीब देढ़ बजे रात्रि 10 के दौरान एक बुलोरो पिकअप वाहन को नर्मदानगर के पास ग्राम चिकढालिया में अवैध रूप से धावड़े का गोंद परिवहन करते हुऐ पकड़ा गया। जिसमें वाहन क्रमांक-एमपी-09-एजे-1336 को जब्त किया गया, इसमें करीब धावड़े का गोंद 25 क्विंटल जिसका बाजार का अनुमानित मुल्य 5 लाख रू. एवं बुलोरो पिकअप वाहन की किमत अनुमानित 8 लाख रू. को भी जब्त किया एवं वाहन को भी जब्त कर भारतीय वन अधिनियम 1927 एवं जैव विविधता अधिनियम के अंतर्गत विभिन्न धाराओं में अपराध प्रकरण 20 मई को बनाया गया। इसमें आरोपी वाहन चालक अजय पिता देवा एवं उसका साथी अशोक पिता शिवा दोनो निवासी राऊ (इंदौर) से पूछताछ की गई। इनके पास कोई वैधानिक दस्तावेज नही थे। आरोपियो को न्यायालय में पेश किया गया। जहा से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Next Post

नगर निगम ने सडक़ों से हटाया अतिक्रमण

Wed May 21 , 2025
खंडवा। नगर निगम खण्डवा द्वारा अतिक्रमण,अवैध निर्माण एवं सडक़ पर ठेले लगाने जैसी अव्यवस्थित गतिविधियों के विरुद्ध एक सख्त और सुनियोजित अभियान चलाया। यह कार्रवाई टाउन हॉल से लेकर जिला अस्पताल परिसर तक की गई। अभियान के दौरान रेड जोन में ठेले लगाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई। […]

You May Like