उज्जैन में नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए 2 किलोमीटर लंबी लाइन 

उज्जैन । नाग पंचमी पर उज्जैन में विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के शिखर पर स्थित श्री नागचंद्रेश्वर महादेव मंदिर के पट सोमवार रात 12 बजे खोले गए थे। परंपरा अनुसार महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज ने प्रथम पूजन किया। इसके बाद रात करीब 1 बजे से आम दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ जो मंगलवार की रात 12 बजे थमा। इस दौरान 24 घंटे तक मंदिर के पट खुले रहे और निरंतर दर्शन कराए गए।

 

हर घंटे मंदिर में दर्शनार्थियों की संख्या लाखों में बढ़ती गई। संध्या 6 बजे तक प्रशासन ने 6 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के दर्शन कर लेने की जानकारी दी थी। रिमझिम बारिश के बावजूद मंदिर के सभी प्रवेश द्वारा पर श्रद्धालुओं की लंबी लगी रही। लोग जयकारे लगाते हुए पैदल आगे बढ़ते चले गए और दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। नागचंद्रेश्वर दर्शन के लिए लोग उज्जैन में सोमवार की सुबह से पहुंच गए थे। पहले लोगों ने श्रावण की तीसरी सवारी का आंनद लिया फिर रात में लाइन में लगे और पट खुलने के बाद भगवान श्री नागचंद्रेश्वर के दर्शन कर धन्य हुए।

 

दोपहर में 12 बजे सरकारी हुई पूजा

 

शाम को मंदिर समिति ने की आरती

 

नागपंचमी पर त्रिकाल पूजा की परंपरा है। इसलिए पहली पूजा महानिर्वाणी अखाड़े ने पट खुलने के साथ संपन्न की थी। इसके बाद दूसरी पूजा मंगलवार की दोपहर में 12 बजे की गई। यह पूजा सरकारी पूजा होती है जिसमें कलेक्टर रोशन कुमार सिंह, एसपी प्रदीप शर्मा, मंदिर प्रशासक प्रथम कौशिक सहित प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी व पुलिस के अधिकारी शामिल हुए। इसके बाद शाम को मंदिर प्रबंध समिति की ओर से तीसरी पूजा व आरती की गई। इस पूजा में समिति के अधिकारी

 

तगड़ी सुरक्षा, 200 अफसर, 250

 

कर्मचारी, 1800 पुलिस जवान

 

नागचंद्रेश्वर मंदिर में उमड़ने वाली लाखों लोगों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विभिन्न शिफ्टों में 24 घंटे के लिए अधिकारी व कर्मचारी सुरक्षा से लेकर तमाम व्यवस्थाओं में तैनात किए। जिसमें 200 अफसर, 2500 कर्मचारी, 1800 पुलिस के जवान लगाए गए। वहीं 560 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी रखी गई।

Next Post

इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, बरगी और तवा डेम के गेट खुलते ही महेश्वर में नर्मदा का रौद्र रूप, 200 गांवों में रेड अलर्ट जारी

Tue Jul 29 , 2025
महेश्वर।मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश और डेमों से छोड़े जा रहे पानी के कारण नर्मदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार देर रात और रविवार सुबह इंदिरा सागर, ओंकारेश्वर, बरगी और तवा डेम के गेट खोले गए, जिसके बाद महेश्वर में भी नर्मदा नदी ने […]

You May Like