ग्वालियर में विभिन्न लोकेशन पर प्रकाश झा कर रहे फिल्म जनादेश की शूटिंग

ग्वालियर: काफी इंतजार के बाद एक बार फिर से ग्वालियर शहर में लाइट, कैमरा, एक्शन….की गूंज सुनाई दे रही है। अपहरण, राजनीति और मृत्युदंड के अलावा आश्रम वेब सीरीज से अलग-अलग विषयों को दर्शकों के सामने लाने वाले निर्माता निदेशक प्रकाश झा अपनी नई फिल्म जनादेश की शूटिंग ग्वालियर में कर रहे हैं।

उन्होंने बसंत बिहार में एक बंगले एवं मुरैना के एक फार्म हाउस पर शूटिंग की। ग्वालियर में ये शूटिंग 16 अगस्त से प्रारंभ हुई और शहर की अलग-अलग जगहों पर 3 सितंबर तक चलेगी। खास बात यह है कि पहले की तरह इस बार भी मूवी में करीब 200 स्थानीय कलाकारों को एक्टिंग का हुनर दिखाने का मौका मिल रहा है।
राजनीति नहीं, लोकतंत्र पर आधारित है फिल्म
बताया जाता है कि प्रकाश झा की यह मूवी राजनीति बेस्ड नहीं है बल्कि इसमें लोकतंत्र के बारे में बताया जा रहा है। जनादेश का करीब 60 फीसदी हिस्सा ग्वालियर में शूट होगा, बाकी शूटिंग झांसी में भी की जाएगी।
जान्हवी कपूर के साथ अभिनेता के रूप में है नया चेहरा
फिल्म की हीरोइन जान्हवी कपूर बताई गईं हैं, जबकि मुख्य अभिनेता की भूमिका में नवोदित कलाकार हैं। लोकल को-ऑर्डिनेटर अनूप अवस्थी ने बताया कि इस मूवी के लिए करीब 6 महीने तक रैकी की गई थी। फिल्म में 15 से लेकर 60 वर्ष तक के कलाकारों को शामिल किया गया है। अरसे बाद ग्वालियर में फिल्म शूटिंग होने से शहरवासी रोमांचित हैं।

Next Post

फिल्म 'मन्नू क्या करेगा?' का ट्रेलर रिलीज

Wed Aug 27 , 2025
मुंबई, (वार्ता) फिल्म मन्नू क्या करेगा? का ट्रेलर रिलीज हो गया है। क्यूरियस आईज़ सिनेमा के बैनर तले शरद मेहरा द्वारा प्रोड्यूस और संजय त्रिपाठी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में नए चेहरे व्योम और साची बिंद्रा नज़र आएंगे, जिनकी शानदार केमिस्ट्री पहले ही दर्शकों का दिल जीत रही है। इनके […]

You May Like