विशेष लोक अदालत में 29 प्रकरणों का हुआ निराकरण

सीहोर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जिला न्यायालय सहित सभी तहसील न्यायालयों में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में धारा 138 परक्राम्य लिखत अधिनियम अंतर्गत चेक बाउंस के न्यायालय में वर्षों से लंबित एवं प्री लिटिगेशन प्रकरणों का निराकरण आपसी सहमति और सुलह समझौते के आधार पर किया गया. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव श्रीमती स्वप्नश्री सिंह ने बताया किजिला एवं तहसील स्तर पर कुल 9 खंडपीठों का गठन किया गया था. विशेष लोक अदालत में न्यायालय में लंबित कुल 46 प्रकरण सुनवाई हेतु रखे गए, जिनमें से 29 प्रकरणों में पक्षकारों के मध्य आपसी सहमति से समझौते कराये गए.

Next Post

गुरुकुल में बटुक ब्राह्मणों से मिले विधायक राय

Sun Jul 19 , 2026
सीहोर। विधायक सुदेश राय ने मंडी स्थित सीताराम आश्रम गो तीर्थ में गौ सेवा की और आश्रम का अवलोकन किया. उन्होंने सतगुरु विद्यापीठ में अध्ययनरत बटुक ब्राह्मणों से भेंट कर सनातन संस्कृति विद्या अर्जन की पूरी जानकारी ली. विद्यापीठ के संचालक पं.नरेश तिवारी ने विधायक सुदेश राय को गीता प्रेस […]

You May Like