गुरुकुल में बटुक ब्राह्मणों से मिले विधायक राय

सीहोर। विधायक सुदेश राय ने मंडी स्थित सीताराम आश्रम गो तीर्थ में गौ सेवा की और आश्रम का अवलोकन किया. उन्होंने सतगुरु विद्यापीठ में अध्ययनरत बटुक ब्राह्मणों से भेंट कर सनातन संस्कृति विद्या अर्जन की पूरी जानकारी ली. विद्यापीठ के संचालक पं.नरेश तिवारी ने विधायक सुदेश राय को गीता प्रेस गोरखपुर द्वारा प्रकाशित गौ सेवा अंक पुस्तक भेंट की. तिवारी ने विधायक सुदेश राय और समाजसेविका श्रीमती अरुणा राय के द्वारा किए जा रहे प्रेरणादायी कार्यों की सराहना की. विधायक राय ने गौवंश को चारा खिलाते हुए उन्होंने कहा कि सीताराम आश्रम संस्कार, संस्कृति, गुरुकुल परंपरा और गौ सेवा को सशक्त बना रहा है.

Next Post

खाते में पैसा, पोस्ट ऑफिस में ताला

Sun Jul 19 , 2026
सरई : प्रधानमंत्री आवास योजना की किस्त खातों में पहुंचने के बाद भी नगर परिषद सरई के सैकड़ों हितग्राही अपना पैसा नहीं निकाल पा रहे हैं। सरई डाकघर में स्टाफ की कमी और पोस्ट मास्टर की कथित अनुपस्थिति से निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। रोजाना बड़ी संख्या में […]

You May Like