अलग-अलग इलाकों में सट्टा लेते तीन पकड़े, नकदी और पर्चियां जब्त

इंदौर: शहर के बाणगंगा और चंदननगर थाना क्षेत्रों में पुलिस ने सट्टा लेते हुए तीन आरोपियों को पकड़कर सट्टा अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किए हैं.बाणगंगा पुलिस ने एमआर-04 रोड सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से संजू पिता कन्हैयालाल कौशल उम्र 55 वर्ष, निवासी रफैली भागीरथपुरा को सट्टा लेते पकड़ा. आरोपी के कब्जे से चार अंकों की सट्टा पर्ची, एक लीड पेन और 200 रुपये नकद जब्त किए.

इसी तरह चंदननगर पुलिस ने जगदीशपुरी खाली मैदान में स्ट्रीट लाइट के उजाले में सट्टा लेते दीपेश थोरात पिता सुभाष थोरात उम्र 33 वर्ष, निवासी प्रजापत नगर को पकड़ा. आरोपी से चार सट्टा पर्चियां, एक पेन और 1050 रुपये नकद जब्त किए. इसी थाना क्षेत्र में सुलभ जन सुविधा केंद्र पानी की टंकी के पास से भारत ढाले पिता पाण्डुरंग ढाले उम्र 32 वर्ष, निवासी इन्द्रा नगर को सट्टा लेते पकड़ा. आरोपी के पास से दो सट्टा पर्चियां, एक पेन और 450 रुपये नकद जब्त किए. तीनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरु की

Next Post

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईपीओ में निवेश के नाम पर 93 लाख की ऑनलाइन ठगी

Thu Jan 29 , 2026
इंदौर: भंवरकुआं थाना क्षेत्र में आईपीओ में निवेश का झांसा देकर 93 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस के अनुसार सचिन गुप्ता पिता भगवानदास गुप्ता उम्र 47 वर्ष, निवासी […]

You May Like