जावरा जोड़ से 9 किलोमीटर लंबा यूनिटी मार्च निकला

आठनेर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वी जयंती के अवसर पर आयोजित किए गए यूनिटी मार्च में मांडवी जावरा जोड़ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यूनिटी मार्च में स्कूली बच्चो, सामाजिक संगठनों और नागरिकों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। जावरा जोड से 9 किलोमीटर लंबा पैदल यूनिटी मार्च निकाला गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमंत खंडेलवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष सुधाकर पवार, जिला पंचायत सदस्य अर्चना गायकी , जिला महामंत्री कृष्णा गायकी, जनपद अध्यक्ष रोशनी इवने,नंप अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष गोवर्धन राने, सुनील टेकपुरे,सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक सरकारी विभागों के प्रमुख अधिकारी शामिल हुए थे।। आठनेर पहुंची यूनिटी मार्च के समापन अवसर पर केन्द्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उईके, ने बताया कि सरदार पटेल ने नये भारत का सपना देखा था। आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पटेल के भारत को साकार करने में लगे हैं। सरदार पटेल ने नेतृत्व क्षमता से देश को एक सूत्र में बांधे रखा था।। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने अपने पार्टी का विज़न बताते हुए उद्बोधन दिया की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,के नेतृत्व में नया भारत विकसित हो रहा है। भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रदेश में समान अधिकार के साथ लाडली बहना के खाते में 1 हजार 500 रूपए प्रतिमाह की राशि दी जा रही है।। भाजपा पार्टी व्यक्ति विशेष की नहीं कार्यकर्ताओं की पार्टी है। यूनिटी मार्च में एकता का संदेश दिया गया। वंदे मातरम के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार प्रकट नंप अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप ने किया।

 

Next Post

डंपर चालकों से उगाही के मामले में दो आरक्षक लाइन हाजिर

Sun Nov 23 , 2025
ग्वालियर: रेत से भरे डंपर के चालकों से उगाही के मामले में मुरार थाने के दो आरक्षक अभिनव शर्मा और शैलेष यादव को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like