
पचोर। नगर के शास्त्री स्मृति विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल पचोर में आयोजित संस्कृति समागम अध्याय-2 एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन हुआ.
गरिमामयी वातावरण में हुए आयोजन में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की उत्सवमय वातावरण में सुंदर प्रस्तुति दी. लगभग 350 विद्यार्थियों की प्रतिभा देख लोग काफी उत्साहित हुए.
मुख्य अतिथि एसडीओपी अरविंद सिंह रहे. संस्था संचालक मंडल के दिनेश गोयल, दीपक गोयल, प्रतीक गोयल, प्रणव गोयल एवं प्राचार्य द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया.
अन्नपूर्णा ग्रुप की नृत्य प्रस्तुति ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया. वंशिका ग्रुप के छोटे-छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत डांस ने भाव-विभोर कर दिया. चिंकी-मिंकी मिमिक्री ने दर्शकों को काफी प्रभावित किया. सुभानी ग्रुप की प्रस्तुति, मूक अभिनय (माइम) आराध्या ग्रुप द्वारा सामाजिक विषय पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी. अवनी ग्रुप का ‘पानी बचाओ’ नाटक विशेष सराहना का केंद्र रहा. जया ग्रुप के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने देशभक्ति का भाव जागृत कर दिया. इसी तरह विद्यार्थियों के द्वारा दी गई प्रस्तुतियों ने खासा प्रभावित किया.
