भोपाल में मेट्रो मार्ग का रोड़ा दूर: रोशनपुरा में चले बुलडोजर, एक दर्जन से अधिक दुकानें और मकान ध्वस्त

भोपाल। मेट्रो रेल प्रोजेक्ट के कार्य में रुकावट पैदा करने वाले दुकानों और मकान पर जिला प्रशाससन,नगर निगम और मेट्रो प्रबंधन की संयुक्त कार्रवाई की गई. रोशनपुरा क्षेत्र मेें मुख्य मार्ग पर वर्षों से निवासरत और व्यवसायियों की दुकानों और मकानों पर बुधवार को बुलडोजर चला. जिससे यहां पर एक दर्जन से अधिक दुकानों और मकानों को तोड़ा गया. यह सभी दुकान और मकान मेट्रो रेल के कार्य में बाधा बन रहे थे जिससे कार्य रुका हुआ था. जिनके मकान तोड़े गए हैं उनको पूर्व में ही मुआवजा दिया जा चुका है. हालांकि उन्होंने पूर्व में एसडीएम और कलेक्टर से दुकानों के लिए शहर में ही स्थान की मांग की थी.

निगम अमले ने शिकायत पर हटाया अतिक्रमण

नगर निगम ने शहर के अलग अलग क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की. यह कार्रवाई सीएम हेल्पलाईन व निगम को प्राप्त शिकायतों के निराकरण के तहत की गई. जिसमें लोगों के घर के बाहर अवैध रूप से बनें, चबूतरे, नाली के ऊपर रखी फर्षियां, आवागमन में बाधक चार पहिया वाहन, लोडिंग वाहन, स्पीड ब्रेकर, दुकानों के बाहर रखा सामान, फुटपाथ पर लगी सब्जी, फल, कपड़े आदि की दुकानें तथा बड़ी संख्या में ठेले, गुमठी, पान पार्लर, काउंटर, बोर्ड, टेबिल, कुर्सी व अन्य अतिक्रमणों को हटवाया गया. साथ ही ठेले, कुर्सी, कैरेड आदि जब्त किये.

Next Post

लोक परीक्षा संशोधन विधेयक परीक्षाओं की शुचिता की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम : सीएम डॉ यादव

Wed Jul 29 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को लोकसभा में लोक परीक्षा (अनुचित साधन निवारण) संशोधन विधेयक 2026 पारित होने का स्वागत कर इसे परीक्षाओं की शुचिता और सुरक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में […]

You May Like