कांग्रेस ने चढ़ावा चोरी मामले में 26 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा

नयी दिल्ली, 11 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस ने अयोध्या के राम मंदिर मे चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर शनिवार को देशभर के 26 शहरों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर भाजपा और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेस के विभिन्न वरिष्ठ नेताओं ने इन प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस मामले पर चुप्पी तोड़ने, देश के सामने स्थिति स्पष्ट करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

पार्टी के संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने बताया कि राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे में कथित अनियमितताओं ने करोड़ों लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस मामले के बावजूद सरकार चोरी के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं कर पा रही है।

उन्होंने बताया कि इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को देशभर में नाँ पत्रकार वार्ताएं आयोजित की गयी थीं जबकि आज यह अभियान और तेज करते हुए 26 शहरों में प्रेस कॉन्फ्रेंस की गईं। इसी मुद्दे पर रविवार को 13 और पत्रकार वार्ताएं प्रस्तावित हैं। उनका कहना था कि कांग्रेस इस मुद्दे को देशभर में लगातार उठाती रहेगी और प्रधानमंत्री से पूरे मामले पर जवाब देने की मांग करती रहेगी।

कांग्रेस का आरोप है कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मामला करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा है और इसकी निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। पार्टी ने कहा कि इस मामले में जवाबदेही तय किए बिना लोगों की शंकाओं का समाधान नहीं हो सकता।

 

 

Next Post

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने मुकेश पांडे चार वोटों से हुई जीत, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह

Sat Jul 11 , 2026
दमोह। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन संपन्न हो गए हैं और मतगणना के बाद शनिवार दोपहर परिणाम भी सामने आ गया है। जिसमें अध्यक्ष पद पर मुकेश पांडे चार वोटो से विजय हुए हैं। उनकी जीत पर सभी अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी जो विजय […]

You May Like