ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस का एक रेक अब आधुनिक एलएचबी कोच से संचालित

ग्वालियर: भोपाल से ग्वालियर के बीच सफर करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अहम बदलाव किया है। पश्चिम मध्य रेल की ट्रेन संख्या 12197/12198 भोपाल-ग्वालियर-भोपाल एक्सप्रेस का एक रेक अब आधुनिक एलएचबी कोच से संचालित होगा। यह बदलाव 25 अगस्त से लागू किया जाएगा। इससे यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक आरामदायक और आधुनिक कोच की सुविधा मिलेगी। फिलहाल इस ट्रेन के कुल तीन रेक संचालित किए जा रहे हैं। इनमें से एक रेक को आईसीएफ कोच से बदलकर एलएचबी कोच में परिवर्तित किया जा रहा है। अभी इस रेक में 21 आईसीएफ कोच हैं, जबकि बदलाव के बाद इसमें 18 एलएचबी कोच होंगे। बाकी दो रेक फिलहाल पहले की तरह 21 आईसीएफ कोच के साथ ही चलते रहेंगे।
एक रेक में 18 कोच, 12 सामान्य श्रेणी के
नए एलएचबी रेक की संरचना यात्रियों की जरूरत को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें 12 सामान्य श्रेणी, 3 स्लीपर श्रेणी, 1 थर्ड एसी, 1 एलएसआरडी और 1 जनरेटर कार शामिल होगी। यानी एक रेक में कुल 18 कोच रहेंगे।
एलएचबी कोच आधुनिक डिजाइन और बेहतर यात्री सुविधाओं के लिए जाने जाते हैं। रेलवे की ओर से इस बदलाव का उद्देश्य यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक रेल यात्रा उपलब्ध कराना है। भोपाल-ग्वालियर मार्ग पर नियमित सफर करने वाले यात्रियों को इसका सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। दो रेक में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया जा रहा है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन कोच संरचना और संचालन संबंधी जानकारी अधिकृत यात्री सूचना माध्यमों से जांचने की अपील की है।

Next Post

ड्यूटी स्टाफ उपस्थित मिला जबकि सीबीएमओ डॉ. चंद्रावत मुख्यालय से मिले गायब

Sun Aug 23 , 2026
ग्वालियर: आकस्मिक चैकिंग करने अस्पताल पहुंचे एसडीएम ने मरीजों से हालचाल पूछा। अस्पताल में गंदगी देख एसडीएम नाराज हो गए। भितरवार एसडीएम राजीव समाधियां ने भितरवार के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एनआरसी केंद्र का ड्यूटी स्टाफ उपस्थित मिला, जबकि सीबीएमओ डॉ. अजय चंद्रावत मुख्यालय […]

You May Like