जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बने मुकेश पांडे चार वोटों से हुई जीत, उपाध्यक्ष राजीव बद्री सिंह

दमोह। जिला अधिवक्ता संघ के निर्वाचन संपन्न हो गए हैं और मतगणना के बाद शनिवार दोपहर परिणाम भी सामने आ गया है। जिसमें अध्यक्ष पद पर मुकेश पांडे चार वोटो से विजय हुए हैं। उनकी जीत पर सभी अधिवक्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। इसके अलावा अन्य पदाधिकारी जो विजय हुए हैं उन्हें भी अधिवक्ताओं के द्वारा बधाइयां दी गई है। अपनी जीत पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने कहा कि यह परिवार का चुनाव था इसमें कोई छोटा बड़ा नहीं है। वह हमेशा सभी अधिवक्ताओं के साथ खड़े हैं। आपको बता दें जिला अधिवक्ता संघ के चुनाव में कुल 585 अधिवक्ता मतदाता थे.जिसमें से 548 अधिवक्ताओं ने अपने मत का उपयोग किया था। शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जिला न्यायालय परिसर में यह मतदान संपन्न हुआ था। जिसमें 95 प्रतिशत वोटिंग हुई थी।

अधिवक्ता संघ के चुनाव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव के साथ ही कार्यकारिणी के पदों पर यह मतदान संपन्न हुआ था।

शनिवार शाम चार बजे मतगणना के बाद निर्वाचन अधिकारी चरणजीत सिंह वाधवा के द्वारा परिणाम घोषित किए. उन्होंने बताया कि चुनाव समिति में सदस्य गणों में द्वारका प्रसाद पटेल, रामकृष्ण पाराशर,अमित पांडे,शिवम आनंद, नरेंद्र दाहिया राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, सुश्री मंजूषा चौबे, श्याम बिहारी खरे, शोभित गुप्ता, इरशाद खान ने सहयोग किया‌। उन्होंने बताया कि मुकेश पांडे अध्यक्ष पद पर विजय हुए हैं। उन्हें 261 मत प्राप्त हुए हैं जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुरेश खत्री को 257 वोट हासिल हुए हैं। उपाध्यक्ष पद पर राजीव सिंह ठाकुर विजय हुए हैं। सचिव पद पर बसंत खरे और कार्यकारिणी में अभिजीत सिंह ठाकुर और विनोद पटेल निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारी को शुभकामनाएं दी। अपनी जीत पर नवागत अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मुकेश पांडे ने कहा कि यह एक परिवार का चुनाव था इसमें कोई छोटा बड़ा नहीं है। जूनियर हमारे छोटे भाई हैं और सीनियर हमारे बड़े भाई हैं। सभी अधिवक्ताओं को वह साथ लेकर चलेंगे। अधिवक्ताओं की सभी समस्याओं को वह उठाते रहेंगे। सबसे पहले न्यायालय कक्ष में अधिवक्ताओं के बैठने की उचित व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अधिवक्ताओं को जो परेशानियां हो रही हैं उसके लिए भी वह हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे। सभी अधिवक्ताओं का सहयोग उन्हें मिला है जो आज वह जिलाअधिवक्ता संघ के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

*निर्विरोध बनाए गए यह*

निर्वाचन अधिकारी चरण सिंह वाधवा ने बताया कि निर्विरोध में सह सचिव कमल सिंह, कोषाध्यक्ष आरक्षित महिला श्रीमती इंदु पौराणिक, पुस्तकालय प्रभारी सुल्तान ठाकुर, सीनियर कार्यकारिणी में संजय चौबे और प्रदीप फुसकेले, कार्यकारिणी सदस्य श्याम सुंदर विश्वकर्मा व सौरभ अयाची, महिला कार्यकारिणी सदस्य संध्या खरे, सुश्री परवीन बेगम निषाद अंजुम श्रीमती गिरिजा पटेरिया त्रिपाठी हुई।

Next Post

खेलते-खेलते घर से लापता हुआ नाबालिग बच्चा मिला, कोतवाली पुलिस ने परिजनों को सौंपा

Sat Jul 11 , 2026
दमोह.शुक्रवार 11 जुलाई की शाम पथरिया फाटक क्षेत्र से एक नाबालिग बच्चा घर के बाहर खेलते-खेलते लापता हो गया था। परिजनों को बच्चे की सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सुपुर्द किया। पुलिस और सोशल मीडिया की मदद से बच्चे के परिजनों को ढूंढ लिया गया। *नवभारत व्हाट्सएप ग्रुप* सहित […]

You May Like