कैंसर पीड़ित मरीज ने अस्पताल की चौथी मंजिल से कूदकर दी जान

ग्वालियर। शहर के जयारोग्य अस्पताल में एक दिल दहला देने वाली घटना ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। मुंह के कैंसर से पीड़ित 50 वर्षीय रघुवीर ने इलाज के दौरान असहनीय दर्द और अकेलेपन से तंग आकर चौथी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। यह घटना अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल खड़े कर रही है।

जानकारी के मुताबिक रघुवीर को मुंह के कैंसर का इलाज कराने तीन दिन पहले ही परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। लेकिन इलाज के दौरान परिजन उन्हें अकेला छोड़कर चले गए। लावारिस श्रेणी में रखे गए रघुवीर का अस्पताल प्रबंधन निःशुल्क इलाज कर रहा था। बीमारी के दर्द और परिवार के त्याग से मानसिक रूप से टूट चुके रघुवीर ने यह कदम उठाया।

एक हजार बिस्तरों वाले इस प्रमुख सरकारी संस्थान में सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। रघुवीर चौथी मंजिल के वार्ड से सीधे नीचे कूद पड़े, जहां तुरंत मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Next Post

राहुल की बिहार में पहली चुनावी सभा बुधवार को

Mon Oct 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 29 अक्टूबर को बिहार में मुजफ्फरपुर के सकरा विधानसभा क्षेत्र और दरभंगा में महागठबंधन उम्मीदवों के समर्थन में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। कांग्रेस सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी देते हुए बताया […]

You May Like

Play sound