सूखाकरार के ग्रामीणों ने देह व्यापार और नशे के खिलाफ उठाई आवाज, थाने में सौंपा ज्ञापन

सांची। रायसेन जिले के सूखाकरार गांव के ग्रामीणों ने गांव में फैल रही अवैध गतिविधियों के विरोध में सांची थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। सरपंच के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण थाने पहुंचे और गांव में बढ़ते देह व्यापार व नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि गांव में लंबे समय से कुछ बाहरी लोगों की मदद से अवैध देह व्यापार और नशे का कारोबार चल रहा है। इससे गांव का वातावरण बिगड़ गया है और महिलाओं व बालिकाओं में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गतिविधियों के कारण अपराधों में भी वृद्धि हो रही है और बच्चों का स्कूल आना-जाना असुरक्षित होता जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि इस अवैध धंधे पर सख्त कदम उठाए जाएं ताकि गांव का सामाजिक वातावरण फिर से सुरक्षित और शांतिपूर्ण बन सके।

थाना प्रभारी ने ग्रामीणों का ज्ञापन प्राप्त कर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Next Post

पत्रकार विवाद के बाद कोतवाली टीआई हटाए गए, प्रशिक्षु डीएसपी को थाने की जिम्मेदारी

Wed Oct 22 , 2025
बैतूल। जिले में पुलिस प्रशासन ने बुधवार को महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए कई थाना प्रभारियों के तबादले और पदस्थापन के आदेश जारी किए। पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन द्वारा जारी आदेशों में सबसे बड़ा बदलाव कोतवाली थाने में किया गया है। हाल ही में पत्रकार विवाद में फंसे निरीक्षक सत्यप्रकाश सक्सेना […]

You May Like