पीसीबी ने अजहर महमूद को टेस्ट टीम का कार्यवाहक मुख्य कोच किया नियुक्त

लाहौर 30 जून (वार्ता) पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने अजहर महमूद को पुरुष टेस्ट टीम का कार्यवाहक मुख्य कोच नियुक्त किया है।
पीसीबी की ओर से अजहर की नियुक्ति को लेकर जारी बयान में कहा है कि अजहर महमूद ने शानदार अनुभव के साथ राष्ट्रीय टीम के सहायक मुख्य कोच की भूमिका को संभाला है। वह लंबे समय से टीम के रणनीतिक कोर का अहम हिस्सा रहे हैं। क्रिकेट के बारे में उनका गहरा ज्ञान, अंतरराष्ट्रीय अनुभव और इंग्लिश काउंटी सर्किट में सफलता हासिल करना उन्हें इस पद के लिए असाधारण रूप से उपयुक्त बनाता है।
उन्होंने कहा कि अजहर अपने मौजूदा अनुबंध के समापन, अगले टेस्ट मैचों, अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू मैदान पर और दिसंबर-जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने मैचों तक अपने पद पर बने रहेंगे।
अजहर को 2024 की शुरुआत में पाकिस्तान के न्यूजीलैंड के सफेद गेंद दौरे से पहले अंतरिम आधार पर नियुक्त किए जाने के बाद से राष्ट्रीय टीम के सहायक कोच थे। 50 वर्षीय पूर्व ऑलराउंडर ने 20 साल की उम्र में क्रिकेट में पर्दापण किया था। उन्होंने 143 एकदिवसीय और 21 टेस्ट में अपने देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में तीन शतक बनाये और 162 विकेट लिये इसके बाद उन्होंने संन्यास ले लिया था।

Next Post

छह वर्षीय तेगबीर सिंह ने यूरोप की सबसे ऊंची पर्वत चोटी फतह करने का बनाया विश्व रिकार्ड

Mon Jun 30 , 2025
रूपनगर, 30 जून (वार्ता) पंजाब में रूपनगर शहर के रहने वाले तेगबीर सिंह ने रूस में स्थित माउंट एल्ब्रस पर 18510 फुट (5642 मीटर) से अधिक की ऊंची चोटी फतह करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया है। तेगबीर ने 20 जून को माउंट एल्ब्रस की चढ़ाई के लिए यात्रा शुरू की […]

You May Like