सतना: कमला शिक्षण सेवा संस्थान एवं केन्द्रीय जेल सतना के संयुक्त तत्वाधान व जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा के मार्गदर्शन में काव्य वीरांजलि कविता पाठ का आयोजन किया गया। इसमें श्रृंगार, हास्य, ओज, वीररस से ओतप्रोत कविता पाठ का आयोजन किया गया।अधीक्षक श्रीमती कोष्टा ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्रीय जेल सतना में समय-समय पर विभिन्न प्रकार कार्यक्रमों का आयोजन बंदियों के स्वस्थ मनोरंजन हेतु किया जाता है, इसी कड़ी में बंदियों को काव्य रसास्वादन कराया गया।
गुरुवार के कार्यक्रम के मुख्य आंतथि मनीष तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती लीना कोष्टा, जेल अधीक्षक द्वारा की गई। इस कार्यक्रम में प्रीती पाण्डेय प्रयागराज, अमित शुक्ला रीवा, विकास बैरागी नरसिंहपुर, अभिषेक अरजरिया छतरपुर, अपूर्वा चतुर्वेदी रीवा, जसवेन्द्र सिंह बुंदेला पन्ना, अनंत प्रताप सिंह परिहार, सेवानिवृत्त जेल उपअधीक्षक, अभिमन्यु पाण्डेय, सहायक जेल अधीक्षक केन्द्रीय जेल सतना द्वारा कविता पाठ किया गया।
वैसे तो सभी रसों से युक्त कविताओं का वाचन किया गया। वीर रस की कविताओं से देश के चीर सपूतों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि को बंदियों और श्रोताओं द्वारा बहुत पसंद किया गया, बंदियों ने प्रत्येक कविता पर करतल ध्वनि से कवियों के प्रति आभार प्रकूट किया। सभी सम्मानित कवियों व अतिथियों का आभार प्रकट करते हुये जेल अधीक्षक द्वारा उनको मोमेन्टो व शॉल प्रदाय कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर लायंस क्लब से पवन मलिक, आलोक त्रिपाठी, कृष्णा पाण्डेय, शैलेन्द्र त्रिपाठी, जेल विभाग से जेल अधीक्षक श्रीमती लीना कोष्टा, जेल उपअधीक्षक श्रीकान्त त्रिपाठी, जेल उपअधीक्षक सोनवीर सिंह कुशवाह, जेल चिकित्सक डॉ. अंशुमान शर्मा, कल्याण अधिकारी अनिरूद्ध कुमार तिवारी, सहायक जेल अधीक्षक अभिमन्यु पाण्डेय, अष्टकोण अधिकारी फिरोजा खातून, सहायक जेल अधीक्षक अनिल प्रताप सिंह, अन्य जेल स्टॉफ व बन्दीगण उपस्थित रहे।
न्यायाधीशों ने किया निरीक्षण
मती गीता सोलंकी, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, प्रवीण कुमार सोंधिया, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, पार्थशंकर मिश्रा, वरिष्ठ न्यायाधीश / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुहम्मद जीलानी, जिला विधिक सहायता अधिकारी द्वारा केन्द्रीय जेल का निरीक्षण किया गया। न्यायाधीशों द्वारा जेल अस्पताल, पाकशाला, पुरानाखण्ड जेल, नवीनखण्ड जेल का भ्रमण करने के साथ ही जेल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इसी कड़ी में जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों के स्वास्थ्य की जानकारी भी ली गई।
