भोपाल पुलिस ने गुम हुए 14 मोबाइल फोन मालिकों को लौटाए

भोपाल। राजधानी के टीटी नगर पुलिस ने गुम हुए 14 मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटा दिए। इन मोबाइल फोनों की कुल कीमत करीब 2,50,000/- रुपये थी।

। टीटी नगर थाने में भी साइबर डेस्क का गठन किया गया है, जिसमें प्रशिक्षित आरक्षक नीरज यादव और महिला आरक्षक कृतिका परमार को तैनात किया गया है। इस टीम ने भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा संचालित केंद्रीय उपकरण पहचान रजिस्टर (CEIR PORTAL) के माध्यम से फरवरी माह में गुम हुए 14 मोबाइल फोन खोज निकाले और उनके मूल मालिकों को सौंप दिए।

थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि साइबर डेस्क व्दारा 14 गुम मोबाइल को खोज कर उनके मालिकों को सौपा गया है।। मोबाइल लेते समय उनके मालिकों के चहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। टीटी नगर थाने के साइबर डेस्क ने पिछले चार महीनों में कुल 75 गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपे हैं।

Next Post

भोपाल महापौर मालती राय 16वे वित्त आयोग की बैठक में सम्मिलित हुई

Wed Mar 5 , 2025
भोपाल,। महापौर मालती राय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.अरविन्द पनगढिय़ा की अध्यक्षता में होटल ताज में आयोजित 16वे वित्त आयोग की बैठक में सम्मिलित हुई । बैठक में केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.पनगढिया के अलावा आयोग के पुर्णकालिक सदस्य अजय नारायन झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू , डॉ.मनोज पांडा तथा […]

You May Like