
भोपाल,। महापौर मालती राय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.अरविन्द पनगढिय़ा की अध्यक्षता में होटल ताज में आयोजित 16वे वित्त आयोग की बैठक में सम्मिलित हुई । बैठक में केंद्रीय वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ.पनगढिया के अलावा आयोग के पुर्णकालिक सदस्य अजय नारायन झा, एनी जॉर्ज मैथ्यू , डॉ.मनोज पांडा तथा सदस्य डॉ.सौम्य कांति घोष के साथ ही प्रदेश की नगर निगमों के महापौर एवं नगर परिषद अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
