आईसीसी ने अफगानिस्तान महिला क्रिकेटरों को वित्तीय सहायता देने की घोषणा की

दुबई, 14 अप्रैल (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने विस्थापित अफगान महिला क्रिकेटरों को सहायता के लिए एक टास्क फोर्स के गठन की घोषणा की है।

आईसीसी, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई), इंग्लैंड व वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के साथ मिलकर अफगानिस्तान की महिला खिलाड़ियों को यह वित्तीय सहायता प्रदान करेगा।

इस पहल के तहत आईसीसी अफगानिस्तान की महिला खिलाड़ियों का आवश्यक संसाधन मुहैया कराने के लिए सीधे तौर पर वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए एक कोष स्थापित करेगा। इससे इन खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय उन्नत कोचिंग, सुविधाओं के साथ खेल को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इस पहल को लेकर आईसीसी के अध्यक्ष जय शाह ने कहा, “अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद में हम समावेशिता को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं कि हर क्रिकेटर को अपनी परिस्थितियों की परवाह किए बिना चमकने का अवसर मिले।”

 

Next Post

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए 26 सदस्यीय भारतीय महिला दल की घोषणा

Mon Apr 14 , 2025
नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (वार्ता) हॉकी इंडिया ने सोमवार को 26 अप्रैल से चार मई तक ऑस्ट्रेलिया के पर्थ स्टेडिमय में होने वाली वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए 26 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की। हॉकी इंडिया के अनुसार भारतीय टीम की कमान तेजतर्रार मिडफील्डर सलीमा […]

You May Like