काबुल पहुंची भारत की ओर से अफगानिस्तान के भूकंप प्रभावितों के लिए भेजा गयी सहायता सामग्री

नयी दिल्ली 02 सितंबर (वार्ता) भारत की ओर से अफगानिस्तान के भूकंप प्रभावितों की सहायता के लिए भेजी गयी सहायता सामग्री मंगवार को काबुल पहुंच गयी।

हवाई मार्ग से भेजी गयी सहायता सामग्री में कंबल, टेंट, स्वच्छता किट, जल भंडारण टैंक, जनरेटर, खाना बनाने के लिए बर्तन, पोर्टेबल वाटर प्यूरीफायर, स्लीपिंग बैग, आवश्यक दवाइयाँ, व्हीलचेयर, हैंड सैनिटाइज़र, जल शोधन गोलियाँ, ओआरएस घोल और चिकित्सा उपभोग्य सामग्रियों सहित 21 टन राहत सामग्री आज काबुल पहुंच गयी।

केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत ज़मीनी हालात पर नज़र बनाए रखेगा और आने वाले दिनों में और अधिक मानवीय सहायता भेजेगा।

भारत ने अफगानिस्तान में भूकंप से हुई भारी तबाही के बाद मदद का हाथ बढाते हुए तत्काल सहायता के तौर पर वहां एक हजार तंबू तथा 15 टन खाद्य सामग्री भेजी थी। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी से बात कर भूकंप के कारण हुई जान-माल की हानि पर संवेदना व्यक्त की थी और कहा था कि इस कठिन समय में भारत अफगानिस्तान के साथ है। उन्होंने कहा कि भारत ने काबुल में एक हजार तंबू पहुँचाए हैं। काबुल स्थित भारतीय मिशन द्वारा कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी तुरंत पहुंचाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भारत की ओर से कल और राहत सामग्री भेजी जाएगी।

डॉ..जयशंकर ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, “ आज अफ़ग़ानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी अमीर ख़ान मुत्तक़ी से बात की। भूकंप में हुई जान-माल की हानि पर अपनी संवेदना व्यक्त की। भारत ने आज काबुल में 1000 परिवारों के लिए तंबू पहुँचाए हैं। भारतीय मिशन द्वारा काबुल से कुनार तक 15 टन खाद्य सामग्री भी तुरंत पहुँचाई जा रही है। कल से भारत से और राहत सामग्री भेजी जाएगी। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ। इस कठिन समय में भारत अफ़ग़ानिस्तान के साथ है।”

 

 

 

Next Post

दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को सात विकेट से हराया

Tue Sep 2 , 2025
लीड्स 02 सितंबर (वार्ता) केशव महाराज (चार विकेट), वियान मुल्डर (तीन विकेट) के बाद एडन मारक्रम (86) रनों की शानदार पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने मंगलवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले में इंग्लैंड को 175 गेंद शेष रहते सात विकेट से हरा दिया। इसी के साथ दक्षिण अफ्रीका ने […]

You May Like