
सागर।मध्य प्रदेश के सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ट्रक में 71 मवेशी के साथ परिवहन करते मिलने पर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही की गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सूचना मिली कि राहतगढ तरफ से कन्टेनर आ रहा है, जिसमें जानवर भरे हुये है । रेलवे ओव्हर ब्रिज पर एक कन्टेनर दिखा जिसका नंबर एमएच 04 सीसी 5032 जो कंटेनर ड्राईबर एवं उसमें बैठे अन्य लोग साईड से भागने की कोशिस की, जिसे पुलिस ने पकड कर पूछताछ की गई। सद्दाम खान पिता गुलाम रसूल नि० कोटा जिला दमोह का होना बताया एंव कन्टेनर को समक्ष गवाहन खुलवाकर देखा जिसमें मवेशी ठूस ठूस कर मिलने पर मौके पर पंचनामा तैयार किया गया। कन्टेनर में भेंस एव पडो की गिनती करने पर जिसमें छोटे-बडे मवेशी 71 भरे हुये थे एंव परिवहन के संबध में दस्तावेज चाहने पर दस्तावेज लायसेंस नही होना बताया जो मवेशी के साथ परिवहन करते मिलने पर आरोपी उक्त के विरूद्ध कार्यवाही की गई।
