जे एंड के ओपन से पहले मानव गुप्ता की टीम ने प्रो-एम खिताब जीता

श्रीनगर, 03 अगस्त (वार्ता) जम्मू तवी गोल्फ कोर्स के सेक्रेटरी मानव गुप्ता की अगुवाई वाली चार सदस्यों की टीम ने जे एंड के ओपन 2026 से ठीक पहले पीजीटीआई प्रो-एम खिताब जीता। इस जीत के साथ ही मंगलवार को यहां रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में होने वाले प्रतिष्ठित प्रोफेशनल गोल्फ टूर्नामेंट के लिए मंच तैयार हो गया है।

विजेता टीम में अमरजीत सिंह, समीर बकतो और जे एंड के के प्रोफेशनल गोल्फर अरिंधम सूदन शामिल थे।

चार दिन तक चलने वाले डीपी वर्ल्ड प्रोफेशनल गोल्फ टूर ऑफ इंडिया टूर्नामेंट के लिए सब कुछ तैयार है। यह टूर्नामेंट मंगलवार को श्रीनगर के शानदार रॉयल स्प्रिंग्स गोल्फ कोर्स में शुरू होगा। इसमें भारत के कई दिग्गज प्रोफेशनल खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, जिनमें सप्तक तलवार, वीर अहलावत, ओम प्रकाश चौहान, मनु गंडास, मौजूदा चैंपियन शौर्य भट्टाचार्य और अंगद चीमा जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। टूर्नामेंट की कुल इनामी राशि भी 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई है।

 

 

Next Post

स्पेन के सेउटा में जबरदस्त घुसपैठ की वजह से कम से कम 3,000 अवैध प्रवासी मौजूद : मेयर

Mon Aug 3 , 2026
मैड्रिड, 3 अगस्त (वार्ता) मोरक्को से पिछले हफ्ते हुई जबरदस्त घुसपैठ के बाद स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र सेउटा में कम से कम 3,000 अवैध प्रवासी अब भी मौजूद हैं। शहर के मेयर ने सोमवार को यह जानकारी दी। वहीं यूरोपीय संघ (ईयू) के अधिकारी चार अगस्त को इस संकट […]

You May Like