​कुक्षी-बड़वानी-खंडवा रेल परियोजना की राह हुई आसान, वर्षों का संघर्ष अब ला रहा रंग

कुक्षी।क्षेत्र के विकास को नई गति देने के लिए नर्मदा ताप्ती रेलवे लाइन समिति के वर्षो से चल रहे प्रयास अब सार्थक होते दिखाई दे रहे है.आलीराजपुर से खंडवा को जोड़ने वाली यह रेल परियोजना कुक्षी,बड़वानी,खरगोन को जोड़ने वाली यह रेलवे परियोजना लंबे समय से लंबित थी.परियोजना को लेकर समिति द्वारा जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं रेलवे विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर विषय को प्राथमिकता दिलाने का प्रयास किया जा रहा था जिसका परिणाम स्पष्ट रूप से सामने दिखाई देने लगा है.यह बात स्थानीय रेलवे समिति की धनी कॉटन में आयोजित बैठक में जानकारी देते हुए समिति के केंद्रीय अध्यक्ष दामोदरजी अग्रवाल नें कही.उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आगामी समय में इस परियोजना की औपचारिक स्वीकृति एवं बजट प्रावधान की दिशा में भी ठोस प्रगति देखने को मिलेगी

बैठक में रेलवे समिति के तहसील अध्यक्ष कॉटन इंडस्ट्रियल राजू यतीन्द्र डूंगर वालों ने कहा की यह रेल लाइन आसपास के जिलों से न केवल कनेक्टिविटी बढ़ाएगी, बल्कि व्यापार और रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

इस अवसर पर समिति ने परियोजना को गति दिलाने में सहयोग के लिए केंद्रीय अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल,केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर,सांसद सुमेर सिंह सोलंकी,गजेंद्र सिंह पटेल,ज्ञानेश्वर पाटिल, अनीता नागरसिंह सिंह चौहान,मंत्री कैलाश विजयवर्गीय,पूर्व मंत्री रंजना बघेल,प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल,

पूर्व विधायक मुकामसिंह किराड़े, जिला भाजपा अध्यक्ष चंचल पाटीदार,नगर मण्डल अध्यक्ष युवराज सेप्टा,वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश धाड़ीवाल,पार्षद संजय सिर्वी आदि जनप्रतिनिधियों का समिति सामूहिक रूप से आभार व्यक्त किया.उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी मुकेश गुप्ता नें दी।

Next Post

बिना अनुमति कॉलेज परिसर में फाग उत्सव मना, प्राचार्य पर प्रकरण दर्ज

Mon Mar 2 , 2026
इंदौर. भंवरकुआ क्षेत्र स्थित एक कॉलेज परिसर में बिना प्रशासनिक अनुमति फाग उत्सव आयोजित करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने संबंधित धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मामला भंवरकुआँ थाना क्षेत्र का है. थाना प्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि खंडवा नाका परिसर स्थित […]

You May Like

मनोरंजन