गाड़ी टकराने पर एक्टिवा सवार से मांगे रुपए, मना करने पर चाकू मारा

इंदौर:परदेशीपुरा क्षेत्र में जन्मदिन की पार्टी मनाने निकले चार युवकों ने शराब के नशे में एक्टिवा सवार से गाड़ी टकराने की बात पर विवाद किया. आरोपियों ने उससे रुपए मांगे. पैसे देने से इनकार करने पर गाली गलौज करते हुए चाकू से कमर पर वार कर दिया और कार से भाग निकले. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

घटना 21 अगस्त की रात करीब 1.51 बजे नंदानगर में मकान नंबर 1271/26 के सामने हुई. एक्टिवा सवार भरत का बलेनो कार सवार युवकों से वाहन टकराने की बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोपियों ने शराब के नशे में भरत से अवैध रूप से रुपये मांगे. उसके मना करने पर मारपीट की और एक आरोपी ने चाकू से उसकी कमर पर वार कर दिया. इसके बाद चारों कार लेकर भाग निकले. भरत की शिकायत पर परदेशीपुरा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया.

घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले. फुटेज और मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान अप्रांश उर्फ लक्ष्य उर्फ बाबू उम्र 19 साल, हनी उम्र 18 साल, अंशु कुशवाह उम्र 19 साल और अंकित परिहार उम्र 24 साल के रूप में हुई. पूछताछ में सामने आया कि अप्रांश अपने दोस्त हनी का जन्मदिन मनाने के लिए किराये की बलेनो कार लेकर निकला था, चारों शराब के नशे में नंदानगर पहुंचे थे. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बलेनो कार जब्त की है. चारों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया.

Next Post

कजलीखेड़ा में तड़के 3 बजे बदमाशों ने की फायरिंग, फरियादी से बोली पुलिस रात में डिस्टर्ब मत करो

Wed Aug 26 , 2026
भोपाल: कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सवेरे 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।घटना के बाद फरियादी अजय बैरागी […]

You May Like