कजलीखेड़ा में तड़के 3 बजे बदमाशों ने की फायरिंग, फरियादी से बोली पुलिस रात में डिस्टर्ब मत करो

भोपाल: कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में बुधवार सवेरे 3 बजे दो बदमाशों द्वारा फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। फायरिंग का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बदमाश फायरिंग करते दिखाई दे रहे हैं।घटना के बाद फरियादी अजय बैरागी शिकायत लेकर कजलीखेड़ा थाने पहुंचा। अजय का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर तत्काल FIR दर्ज करने के बजाय उसे थाने से वापस भेज दिया। फरियादी के मुताबिक, थाना प्रभारी ने उससे कहा कि रात में डिस्टर्ब मत करो और दोपहर 12 बजे थाने आना।
फरियादी के आरोपों के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और फायरिंग की घटना के बाद तत्काल कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले में आधिकारिक तौर पर क्या कार्रवाई की गई है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

Next Post

आभा आईडी बनाने में इंदौर प्रदेश में अव्वल, लक्ष्य का 73% हासिल

Wed Aug 26 , 2026
इंदौर: जिले में आभा (आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट) आईडी बनाने का काम प्रदेश में सबसे आगे चल रहा है. अब तक करीब 25 लाख 80 हजार लोगों की आभा आईडी बनाई जा चुकी हैं. यह जिले के निर्धारित लक्ष्य का 73 प्रतिशत है.इस उपलब्धि के लिए इंदौर के मुख्य चिकित्सा […]

You May Like