
सिंगरौली/देवसर ग्राम पंचायत झखरावल निवासी पवन कुमार उर्फ लोले (30) पिता बाबूलाल कोल के सेमरा नदी में बहने की खबर सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है और युवक की तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।
परिजनों और स्थानीय लोगों में घटना को लेकर चिंता का माहौल है। नदी में तेज बहाव के चलते तलाश अभियान में भी सावधानी बरती जा रही है।
