दमोह: तेंदूखेड़ा थाना अंतर्गत 27 मील के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है. सोमवार सुबह गेहूं से लोड ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर के चारों टायर ऊपर हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसे में तीन लोगों के घायल होने की खबर है.
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
