केवाईसी के बहाने बुजुर्ग महिला से आभूषण की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

मोहनगढ़। राह चलते महिलाओं से आभूषण ठगे जाने की घटनाएं अक्सर फिल्मों में देखने-सुनने को मिलती हैं, लेकिन मोहनगढ़ थाना क्षेत्र में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। रानीपुरा निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला भुल्लन केवट मंगलवार सुबह इलाज कराने मोहनगढ़ आई थीं। इलाज के बाद पैदल घर लौटते समय रानीपुरा रोड स्थित किले के दरवाजे के पास एक अज्ञात युवक ने उनसे बातचीत शुरू की।

महिला के अनुसार युवक ने पेंशन खाते में राशि आने और केवाईसी कराने की बात कहकर उनका विश्वास जीता। इसके बाद फोटो लेने के बहाने नाक में पहना सोने का आभूषण उतरवाया और उसे लेकर मौके से चला गया। ठगी का अहसास होने पर बुजुर्ग महिला घर पहुंचीं और परिजनों को घटना बताई। परिजन उन्हें लेकर मोहनगढ़ थाने पहुंचे, जहां शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

किसान-व्यापारी विवाद से गंजबासौदा में तनाव, मंडी से जय स्तंभ चौक तक हालात बिगड़े

Wed Dec 24 , 2025
गंजबासौदा। किसानों और अनाज व्यापारियों के बीच उपजा विवाद अब खुलकर सड़क पर आ गया है. मंडी प्रांगण से लेकर जय स्तंभ चौक तक पूरा शहर दिन भर तनाव की गिरफ्त में रहा. एक ओर किसानों ने व्यापारियों पर गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए मंडी के बाहर धरना दिया, तो […]

You May Like