राजेन्द्र बिदौल्या म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ के प्रांतीय सह-सचिव बने

दमोह।म.प्र. न्यायिक कर्मचारी संघ की नवगठित प्रांतीय कार्यकारिणी में दमोह को प्रतिनिधित्व मिला है.ग्वालियर में 5 जून 2026 को नव निर्वाचित प्रांतीय अध्यक्ष रामकुमार प्रजापति द्वारा कार्यकारिणी का गठन किया गया.इस कार्यकारिणी में जिला न्यायालय दमोह में पदस्थ राजेन्द्र बिदौल्या को प्रांतीय सह-सचिव बनाया गया है. प्रांतीय अध्यक्ष ने उन्हें नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं और न्यायिक कर्मचारियों के हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने हेतु मार्गदर्शन किया. सोमवार को राजेन्द्र बिदौल्या ने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुभाष सोलंकी से शिष्टाचार भेंट कर पौधा भेंट किया.आपके मनोनयन पर जिला न्यायालय दमोह के एस.एन. ओझा, शमीम कुरैशी, रामकुमार अहिरवार, कुलदीप चचोंदिया, राजेश शर्मा, दीपक गुर्जर, अरुण जैन, लोकेश भार्गव, सुरेन्द्र बरदिया, गिरीश असाटी, मनोज पटेल, विजय लोधी, शांतनु राय, मनोहर गोस्वामी, योगेश रजक, हर्ष ठाकुर, विकास गौतम, यश तिवारी सहित समस्त कर्मचारीगण ने हर्ष जताते हुए बधाई दी.

Next Post

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी

Mon Jun 8 , 2026
दमोह। अपनी लंबित मांगों को लेकर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल रविवार को सातवें दिन भी जारी रही। हड़ताल कर रहे कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन का ध्यान खींचने के लिए अनूठा विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सांकेतिक रूप से भैंस के आगे बीन बजाकर गतिविधि का आयोजन कर अपना विरोध […]

You May Like