विरोध के बाद पुलिस विभाग ने चेज किए पुस्तक के अंश

झाबुआ। जिला पुलिस विभाग द्वारा हाल ही में ‘झाबुआ परिवर्तन का पथिक’ पुस्तक का प्रकाशन किया गया है। जिसमें भगोरिया हाटों को भगोरिया प्रणय पर्व बताए जाने एवं आदिवासी लड़के-लड़कियों की सहमति बनने पर साथ चले जाने का जिक्र किया गया है, जिसको लेकर जिले के आदिवासी संगठनों द्वारा कड़ा विरोध प्रकट किया। जिसके बाद पुलिस विभाग ने पुस्तक के इन अंशों में करेक्शन किया है। विभिन्न आदिवासी संगठनों से जुड़े एवं समाज के युवा अनिल कटारा, विजय भाबोर, कमलेश मावी ने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा जारी इस पुस्तक में भगोरिया हाट को पारंपरिक प्रणय पर्व बताया गया है। साथ ही हाट बाजार में युवक-युवती द्वारा एक-दूसरे को पसंद करने पर गुलाल लगाने की पंरपरा का जिक्र करते हुए युवक के गुलाल का युवती द्वारा सहमति प्रकट करने पर एक-दूसरे के साथ चले जाने का उल्लेख किया गया है। इसके अतिरिक्त आदिवासी युवक-युवती भगोरिया में बेहद सज-धजकर अपने भावी जीवन साथी को ढूंढने आते है, जिसमें यह आपसी रजामंदी को जाहिर करने का बेहद निराला तरीके होने की बात कहीं गई है। सहमति के लिए लड़के द्वारा लड़की को पान खिलाने जैसी बात कहीं गई है। पान खाने पर दोनो के बीच सहमति बनने की बात पुस्तक में दर्शाई गई है। पुलिस विभाग की इस पुस्तक का जिले के कुछ आदिवासी संगठनों एवं समाज से जुड़े युवाओं द्वारा विरोध प्रकट किया। पुलिस विभाग से पुस्तक के इन अंशों में सुधार के बाद वितरण करने की मांग रखी है।

पुलिस विभाग ने करवाया सुधार

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक पद्म विलोचन शुक्ल ने बताया की इस तरह की हमे जानकारी प्राप्त होने पर पुस्तक के कुछ अंशों में सुधार करवा लिया गया है। फिलहाल पुस्तक में एडिटिंग कार्य जारी है। पुस्तक को अंतिम रूप से प्रकाशित नहीं किया गया है। पुस्तक की पूरी रीडिंग और सजावट के बाद इसका प्रकाशन कर वितरण का कार्य किया जाएगा।

3 झाबुआ-1- पुलिस विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तक

Next Post

शेयर बाजार की तेजी थमी

Fri Jan 3 , 2025
मुंबई 03 जनवरी (वार्ता) विश्व बाजार की गिरावट से हतोत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर आईटी, बैंकिंग, तेल एवं गैस, टेक और फोकस्ड आईटी समेत चौदह समूहों में हुई बिकवाली से शेयर बाजार की पिछले लगातार दो दिनों से जारी तेजी आज थम गई। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी […]

You May Like