
सिंह खेलो इंडिया योजना की शुरुआत से ही इससे जुड़े रहे हैं और वर्ष 2018 में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया स्कूल गेम्स के आयोजन एवं क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 10 से अधिक खेलो इंडिया गेम्स तथा 36वें राष्ट्रीय खेलों में विभिन्न कार्यात्मक क्षेत्रों में कार्य किया है तथा बहु-विषयक राष्ट्रीय खेल आयोजनों की समग्र तैयारी एवं आयोजन के लिए एसओपी और प्रणालियों के विकास में योगदान दिया है।
क्षेत्रीय निदेशक के रूप में नियुक्ति से पूर्व सिंह गांधीनगर में वरिष्ठ प्रबंधन की भूमिका में कार्यरत थे, जहां वे गुजरात एवं राजस्थान में साई तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के कार्यान्वयन एवं संचालन के लिए जिम्मेदार थे। सिंह की नियुक्ति ग्रासरूट्स स्पोर्ट्स, एलीट एथलीट डेवलपमेंट, खेल नीति, प्रमुख खेल आयोजनों, खेल संचार और खेल प्रशासन के क्षेत्र में उनके एक दशक से अधिक के व्यापक अनुभव को क्षेत्रीय नेतृत्व के साथ जोड़ती है। अब वे गुजरात और राजस्थान में साई की क्षेत्रीय गतिविधियों का नेतृत्व करेंगे।
