मिसरोद में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी को मारा चाकू, हालत गंभीर

भोपाल। मिसरोद थाना इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी पर ही जानलेवा हमला कर दिया. चाकू के हमले से घायल हुई महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है. मामले की शिकायत के बाद मिसरोद पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है. आरोपी पति की तलाश में पुलिस की टीम जुटी है.

जानकारी के मुताबिक 48 वर्षीय घायल महिला गृहणी है. सोमवार को महिला का उसके पति से देर रात को विवाद हो गया. यह विवाद तब हुआ जब महिला के पति ने उसे अपने साथ नर्मदापुरम में साथ में रहने को लेकर कहा और महिला ने मना कर दिया. बताया जा रहा है कि महिला का पति वाहन चालक है और नर्मदापुरम में रहता है , जबकि उसकी पत्नी मिसरोद में रहती है. सोमवार को महिला के पति ने उसे साथ चलने की बात कही और इसके बाद विवाद हो गया. इस विवाद के दौरान महिला के पति ने चाकू से हमला कर दिया. लहुलुहान हालत में पीड़िता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज किया. महिला के आरोपी पति की तलाश में पुलिस जुटी है.

Next Post

सीहोर में कमर्शियल गैस की किल्लत, जेल के कैदियों से लेकर मरीजों के भोजन पर संकट

Tue Mar 10 , 2026
सीहोर। पश्चिम एशिया में ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी जंग का असर अब सीहोर जिले में भी दिखाई देने लगा है. कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित होने से जेल के कैदियों और अस्पताल में भर्ती मरीजों के भोजन से लेकर मिड-डे मील योजनाओं और शादी-विवाह जैसे आयोजनों पर […]

You May Like