कृषि उपज मंडी में इस रविवार को भी सजा जैविक हाट

जबलपुर। जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा आयोजित किये जा रहे साप्ताहिक जैविक हाट का इस रविवार भी जबलपुर कृषि उपज मंडी परिसर में सफल आयोजन किया गया। खेत से थाली तक शुद्ध आहार की अवधारणा को साकार करते हुए लगाये गये जैविक हाट में जिले के विभिन्न विकासखण्डों से प्राकृतिक एवं जैविक खेती करने वाले किसानों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन एवं विक्रय किया। नागरिकों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर रसायन मुक्त एवं स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री की खरीदी की।

उप संचालक कृषि उमेश कुमार कटहरे ने बताया कि इस बार जैविक हाट में पारंपरिक जैविक सब्जियों के साथ-साथ मौसमी फलों की विशेष आकर्षक श्रृंखला देखने को मिली, जिसमें मल्लिका एवं दशहरी आम एवं जामुन प्रमुख रहे। देशी गिर गाय के दूध का दही, मही एवं पनीर, रागी आटा, विभिन्न प्रकार के जैविक मसाले तथा स्वास्थ्यवर्धक एवं औषधीय उत्पाद जैसे मोरिंगा पाउडर, चिया सीड्स आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।

जैविक खेती के महत्व को बताया

रविवार को लगाये गये जैविक हाट का संयुक्त संचालक कृषि के एस नेताम द्वारा जैविक हाट का निरीक्षण किया। जैविक हाट का सफल संचालन अनुविभागीय कृषि अधिकारी मनीषा पटेल एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जे एस राठौर के नेतृत्व में किया गया। कृषि अधिकारियों ने किसानों एवं उपभोक्ताओं से संवाद कर जैविक खेती के महत्व, उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने किसानों को प्राकृतिक खेती एवं जैविक उत्पादन के विस्तार हेतु प्रेरित किया तथा उपभोक्ताओं से अधिक से अधिक जैविक उत्पाद अपनाने का आग्रह किया। कृषि विस्तार अधिकारी वृषभान अहिरवार, श्रीमती मीना जाटव, साक्षी तिवारी, प्राची बर्मन, अदिति सिंह, काजल पांडे, सुमित पाटकर, शरद दाहिया एवं ए टी एम साहब पटेल जैविक हाट को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।

Next Post

पीएम सूर्य घर योजना के तहत 20 नवंबर तक ढाई लाख घरों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य पूरा करें : सम्राट चौधरी

Sun Jun 14 , 2026
पटना, 14 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पीएम सूर्य घर योजना के तहत आगामी 20 नवंबर तक राज्य के ढाई लाख उपभोक्ताओं के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य हर हाल में पूरा किया जाए। मुख्यमंत्री […]

You May Like