
मंडला। बाल दिवस के अवसर पर विगत दिवस मोंटफोर्ट विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रदर नीलेश थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि और कॉर्डिनेटर ने दीप प्रज्वलन कर नेहरूजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात विद्यालय के शिक्षकों ने बहुत ही मनमोहक और सुंदर गीत प्रस्तुत किया। इसके तुरंत बाद शिक्षक मीना ज्योतिषी ने बाल दिवस के महत्व को समझाया तथा सभी बच्चों को कुछ अच्छा करने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात पूजा तिवारी ने बहुत ही सुंदर कविता प्रस्तुत की। कार्यक्रम की अगली कड़ी में शिक्षकों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में शाला नायक और शाला नायिका ने सभी का आभार प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था प्रमुख ब्रदर बिनु चेरियन, उप प्राचार्य ब्रदर मैथ्यूज, कॉर्डिनेटर, सभी शिक्षक स्टाफ तथा शाला प्रबंधन का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
