भोपाल:राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आर एस एस) के शताब्दी वर्ष के अवसर पर रविवार को भोपाल के मंगलवारा बस्ती भोज नगर से पथ संचलन का आयोजन किया गया. सैंकड़ो स्वयंसेवकों ने तना हुआ सीना, हाथ में लाठी, घोष की धुन पर सभ्यता के साथ कदम तल करते कतार में दिखे. इस में 3 बस्ती का आयोजित संचलन में स्वयंसेवको के साथ समाज के प्रबुद्ध जन और मातृशक्ति ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया.
संचलन में राष्ट्रनिष्ठा,अनुशान और एकता की झलक दिखाई दी.मुख्य अतिथि आर्यिका 105 सृष्टि भूषण थी. अपने कथन में उन्होंने पंच परिवर्तन पर रोशनी डाली और कहा कि संघ के लिए राष्ट्र सर्वोप्रिये है. इस मौके पर एक 2 साल का सबसे छोटा स्वयंसेवक भी नजर आया. यह स्वयंसेवक आजाद मार्केट निवासी हैं और भोज नगर के मंगलवार बस्ती का सबसे छोटा स्वयंसेवक हैं.
