यूएई ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाये 160/9

नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) सोहैब खान (68) और आलीशान शराफु (40 ) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूएई की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने 13 के स्कोर पर अपने दो विकेट गंवा दिये। आर्यंष शर्मा (शून्य), कप्तान मुहम्मद वसीम (10) रन बनाकर आउट हुये। सोहैब खान और आलीशान शराफु की जोड़ी ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। 12वें ओवर में मुजीब उर रहमान ने आलीशान शराफु को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। आलीशान शराफु ने 31 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के उड़ाते हुए 40 रनों की पारी खेली। इसके बाद यूएई ने 24 रन जोड़ कर अपने तीन और विकेट गंवा दिये।

सैय्यद हैदर 13 रन बनाकर आउट हुये। हर्षित कौशिक और मुहम्मद इरफान बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गये। 19वें ओवर में ओमरजई ने सोहैब खान को आउट किया। सोहैब खान ने 48 गेंदों में छह चौके और चार छक्के लगाते हुए 68 रनों की पारी खेली। हैदर अली 13 रन बनाकर रनआउट हुये। यूएई ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 160 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। अफगानिस्तान के लिए अजमतउल्लाह ओमरजई ने चार विकेट लिये। मुजीब उर रहमान को दो विकेट मिले। राशिद खान ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

Next Post

एल साल्वाडोर की नौसेना ने जब्त की 6.6 टन कोकीन

Mon Feb 16 , 2026
मेक्सिको सिटी, 16 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) एल साल्वाडोर की नौसेना ने 6.6 टन कोकीन ले जा रहे जहाज़ को पकड़ा है, जो देश के इतिहास की सबसे बड़ी ड्रग जब्ती है। एल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायिब बुकेले ने सोमवार को यह घोषणा की। इस कोकीन की कीमत करीब 16.5 करोड़ डॉलर […]

You May Like