भागवत कथा का तृतीय दिवस, सती चरित्र प्रसंग सुनाया 

ग्वालियर। गिरगांव में लोढी माता मंदिर में चल रही श्रीमद भागवत कथा के तृतीय दिवस पर कथा प्रवक्ता पंडित दिनेश शास्त्री ने सती चरित्र के प्रसंग में कहा कि किसी भी स्थान पर बिना निमंत्रण जाने से पहले इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि जहां आप जा रहे हैं वहां आपका, अपने इष्ट या अपने गुरु का अपमान न हो। यदि ऐसा होने की आशंका हो तो उस स्थान पर जाना नहीं चाहिए। चाहे वह स्थान अपने जन्मदाता पिता का ही घर क्यों न हो। कथा वाचक ने ध्रुव चरित्र की कथा भी सुनाई। हमें इसी तरह नि:स्वार्थ एवं निष्काम भक्ति में लीन रहते हुए समाज सेवा के कार्यों में अग्रणी भुमिका निभानी चाहिये। भगवत भजन के बिना जीव की मुक्ति संभव नहीं है।

कथा की आरती में ग्वालियर ग्रामीण के विधायक साहब सिंह गुर्जर, परीक्षित चौधरी बंटी सिंह श्रीमती सत्यभामा सिंह , चौधरी धर्मवीर सिंह, चौधरी अतर सिंह, शिव सिंह पूर्व सरपंच, सुल्तान सिंह पूर्व सरपंच, रामवीर सिंह,चौधरी राम गुर्जर व सैकडों श्रद्धालु गण उपस्थित रहे।

Next Post

पैसे से खुशियां नहीं…’मनी’ से मस्क का मोहभंग, 800 बिलियन डॉलर कमाने के बाद क्यों टूट गया सबसे अमीर शख्स?

Fri Feb 6 , 2026
टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है। 800 बिलियन डॉलर की कमाई के बाद एक्स पर लिखा कि पैसे से खुशियां नहीं खरीदी जा सकती हैं… अक्सर कहा जाता है कि पैसा सब कुछ नहीं होता, लेकिन दुनिया के सबसे […]

You May Like