अभिषेक शर्मा आक्रामक बल्लेबाजी से पहले क्रीज पर समय बिताये: शास्त्री

कोलंबो, 16 फरवरी (वार्ता) भारतीय टीम के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री ने सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा अपनी पारी की शुरुआत में अधिक धैर्य रखने की सलाह दी है। पाकिस्तान पर भारत की 61 रन की जबरदस्त जीत के दौरान अभिषेक बिना किसी रन के आउट होने पर शास्त्री ने कहा कि अभिषेक को आक्रामक बल्लेबाजी से पहले क्रीज पर अधिक समय बिताने की सलाह दी है। आईसीसी ने शास्त्री के हवाले से कहा, “मुझे लगता है कि वह खेलने लायक है, लेकिन उसे स्वयं को थोड़ा और समय देना होगा। ऐसी चीजे होती हैं, और आप गुस्से में आ सकते हैं, लेकिन उसे वापस पटरी पर आने तक खुद को थोड़ा और समय देना होगा। उन्होंने कहा कि क्योंकि उसके लिए बाद में उन डॉट बॉल को बाउंड्री और छक्के में बदलना मुश्किल नहीं है।”

इसके उलट, विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन शानदार फॉर्म में हैं, उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता, यह टूर्नामेंट में उनका लगातार दूसरा अर्धशतक है। किशन के प्रदर्शन की तारीफ करते हुए शास्त्री ने कहा, “वह इस समय सपने जैसी बल्लेबाजी कर रहा है। उस ट्रैक पर 200 के करीब की रफ्तार से बल्लेबाजी करना अविश्वसनीय है। हर बल्लेबाज को यह आसान नहीं लगा क्योंकि गेंद रुक रही थी, और जिस तरह से उसने बल्लेबाजी की तथा जिस तेजी से उसने हालात का अंदाजा लगाया, वह बहुत बढ़िया था।”

Next Post

यूएई ने अफगानिस्तान के खिलाफ बनाये 160/9

Mon Feb 16 , 2026
नयी दिल्ली 16 फरवरी (वार्ता) सोहैब खान (68) और आलीशान शराफु (40 ) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने सोमवार को टी-20 विश्वकप के 28वें मुकाबले में अफगानिस्तान के खिलाफ नौ विकेट पर 160 रनों का स्कोर खड़ा किया। आज यहां अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर […]

You May Like