भाजपा का लक्ष्य सत्ता नहीं, हर वर्ग का उत्थान करना हैः जामवाल

बुरहानपुर: भाजपा का लक्ष्य सत्ता प्राप्त करना नहीं है. भाजपा का लक्ष्य हर समाज वर्ग का कल्याण व उत्थान करना है. पार्टी कार्यकर्ताओं को नया सीखने और उनके कौशल को निखारने के लिए प्रशिक्षण वर्ग आवश्यक होता है. पार्टी कार्यकर्ता सनातन और राष्ट्रवाद के ध्वज वाहक हैं. भाजपा संगठन हर समाज वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है, यही कारण है कि आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है.

यह बात भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत गुरूवार को खण्डवा जिले के ओंकारेश्वर मंडल, बुरहानपुर जिले के शाहपुर एवं फोपनर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है. हमें पार्टी के सिद्धांतों के अनुसार काम करते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास करना है. श्री अजय जामवाल ने ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन-पूजन कर देश-प्रदेश में खुशहाली और कल्याण की कामना की.

श्री जामवाल ने बुरहानपुर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता हुकुमचन्द्र पूनमचन्द्र अग्रवाल, गुलचन्द्र सिंह पर्ने एवं विश्वनाथ पाटिल को शॉल एवं श्रीफल से सम्मानित किया. बुरहानपुर जिले में आयोजित मंडल प्रशिक्षण वर्ग में पार्टी के पूर्व मंत्री, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता व विधायक अर्चना चिटनिस, पार्टी के प्रदेश मंत्री क्षितिज भट्ट, जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने , जिला महामंत्री ईश्वर चौहान, मंडल टोली सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष संभाजी सगरे सहित जिला पदाधिकारी मंचासीन रहे.

पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा आवश्यक
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वर्ष 2047 तक परम वैभव तक पहुंचाने के लिए पंच से पार्लियामेंट तक भाजपा के कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति आवश्यक है. आने वाले दिनों में बूथों पर प्रशिक्षण वर्ग आयोजित होंगे, जिनमें आप में से कई कार्यकर्ता प्रशिक्षण व वक्ता बनकर जाएंगे. इसलिए प्रशिक्षण की बारीकियों, अनुशासन और समय-सारिणी का पूर्णतः पालन आवश्यक है. पार्टी कार्यकर्ता सामाजिक समरसता के साथ समाज को अपने साथ जोड़कर भारत को परम वैभव तक पहुंचाने का कार्य करना है

Next Post

विद्यालयों में विद्यार्थियों का हो शत-प्रतिशत नामांकन

Fri Apr 3 , 2026
सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. ने बैठक आयोजित कर शिक्षा विभाग की गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कक्षा पहली से कक्षा बारहवी तक के शासकीय स्कूलों में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति की समीक्षा करते हुए नामांकन बढ़ाने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों […]

You May Like