बस अनियंत्रित हो 11 केवी बिजली लाइन के पोल से टकराई

सरवानियां महाराज। नीमच-सिंगोली रोड पर ग्राम नेवड़ के पास एक बड़ा हादसा टल गया जब राजस्थान रोडवेज की कोटा डिपो की बस अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे 11 केवी बिजली लाइन के पोल से टकरा गई। यह घटना बुधवार शाम करीब 5 बजे उस समय हुई जब बस नीमच से कोटा जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस बांसवाड़ा से कोटा जा रही थी, तभी नेवड़ के समीप चालक का नियंत्रण खो गया और बस सीधी बिजली पोल से टकरा गई। दुर्घटना के वक्त लाइन में विद्युत प्रवाह चालू था, जिससे एक बड़ा हादसा हो सकता था।

गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। तत्पश्चात 11 केवी लाइन को बंद करवाया गया और बस को जेसीबी की मदद से हटाया गया। प्रशासन और बिजली विभाग की त्वरित कार्रवाई से एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

Next Post

पर्यावरण संरक्षण हेतु विधिक सेवा प्राधिकरण ने किया जागरूकता शिविर का आयोजन

Wed Jul 23 , 2025
मझौली। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में तहसील मझौली में पर्यावरण जागरूकता एवं विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव […]

You May Like