सागर:बुन्देलखण्ड के संभागीय मुख्यालय सागर के छोटे तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। जिसकी शिनाख्त नही हो सकी है। गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मेडीकल कॉलेज रोड पर संजय ड्राइव से सटे छोटे तालाब मे कल रविवार की शाम एक शव तैरता ऊपर आया।
जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकाल कर पंचनामा कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय सागर भेज दिया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जाँच मे ले लिया है। शव की पहचान नही हो सकी थी। पुलिस ने उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के आसपास बताई गई है।
