इंदौर:संयोगितागंज थाना क्षेत्र में कोचिंग के बाहर दो छात्रों के बीच विवाद के बाद गाली-गलौज और मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.घटना गीता भवन चौराहा स्थित आकाश इंस्टीट्यूट के बाहर की है. फरियादी कुणाल पाटिल अपने परिवार के साथ कोचिंग में बातचीत के लिए गया था, जहां आरोपी शौर्य त्रिवेदी के परिवार भी मौजूद थे.
दोनों पक्षों के बीच अंदर बातचीत के बाद जब सभी बाहर निकले, तभी शौर्य त्रिवेदी और उसके साथी ने कुणाल को गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. विरोध करने पर आरोपियों ने लात-घूंसे से मारपीट की. घटना के बाद पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामले में बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
