रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं, बुंदेलखंड में कोई भी गरीब रक्त के अभाव में परेशान न हो: भूपेन्द्र सिंह

सागर: पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने रक्तार्पण समारोह में कहा कि रक्तदान केवल दान नहीं, बल्कि किसी व्यक्ति को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है और यही कारण है कि उन्होंने अपने जन्मदिवस को उत्सव नहीं, बल्कि मानव सेवा का पर्व बनाया। श्री सिंह ने कहा कि इस पूरे अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि केवल रक्त संग्रह नहीं, बल्कि समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का बढ़ना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 2221 यूनिट रक्त संग्रह हुआ, जो अब तक का नया रिकॉर्ड है। उन्होने कहा कि अब सागर मेडिकल कॉलेज में ब्लड बैंक स्थापित होने का आदेश जारी हो चुका है।

उन्होंने बताया कि जिला विकास समिति की बैठक में उन्होंने यह प्रस्ताव रखा था कि मेडिकल कॉलेज में आधुनिक सुविधाओं से युक्त ब्लड बैंक स्थापित किया जाए, क्योंकि मेडिकल कॉलेज में 5 हजार से 10 हजार यूनिट क्षमता वाले ब्लड बैंक की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। उन्होंने कहा कि अब ब्लड बैंक की क्षमता 1000 से बढ़कर 1200 यूनिट हो गई है और अगले वर्ष तक इसे 5000 यूनिट तक ले जाने का लक्ष्य रखा गया है। लगभग 6 करोड़ रुपये की राशि पहले से स्वीकृत है और आने वाले दो-तीन महीनों में आधुनिक सुविधाओं सहित ब्लड बैंक शुरू होने की संभावना है।

उन्होंने कहा कि उनका संकल्प अब केवल सागर तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में कोई भी गरीब व्यक्ति रक्त के अभाव में परेशान न हो, यह सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से उनके कार्यालय में 24 घंटे संचालित होने वाली “ब्लड हेल्पलाइन” शुरू की गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन 10 से 15 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क रक्त उपलब्ध कराया जाता है। श्री सिंह ने कहा कि रक्तदान का महत्व वही व्यक्ति समझ सकता है, जिसके परिजन अस्पताल में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे।श्री सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के विचार सदैव उन्हें प्रेरित करते रहे हैं। उन्होंने अटल जी के शब्दों का उल्लेख करते हुए कहा कि “अपनी रगों का रक्त दूसरों के काम आए, इससे बड़ी देशभक्ति क्या हो सकती है” तथा “मृत्यु के बाद अंगदान और जीवन रहते रक्तदान ही श्रेष्ठ नागरिक की पहचान है।” उन्होंने कहा कि यही विचार इस पूरे अभियान की आत्मा हैं। उन्होंने रक्तदान करने वाले सभी 15 हजार 903 रक्तदाताओं तथा इस वर्ष रक्तदान करने वाले 2221 लोगों के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि कि ये सभी लोग वास्तव में मानवता के सच्चे उपासक हैं, जिन्होंने अपने रक्त के माध्यम से हजारों लोगों को नया जीवन देने का पुण्य कार्य किया है। मुख्य अतिथदे वरी विधायक बृजबिहारी पटैरिया ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मानव जीवन बचाने का सबसे बड़ा पुण्य और महादान है। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं हो सकता, क्योंकि इसकी वास्तविक आवश्यकता वही समझ सकता है जिसने संकट की घड़ी में रक्त की कमी का दर्द देखा हो।
उन्होंने कहा कि रक्तदान के इस अभियान ने समाज में एक नई चेतना पैदा की है। युवा नेता अविराज सिंह ने आदिशंकराचार्य द्वारा मां शक्ति की आराधना में रचित मां महिषासुर मर्दिनी स्तोत्रम् का कंठस्थ सस्वर पाठ सुनाया। रक्तार्पण कार्यक्रम में लोगों ने लगभग 5 लाख रुपए कीमत की जनोपयोगी सामग्री भेंट की।
स्वास्थ्य विभाग की क्षेत्रीय संचालक डा नीना गिडियन, उपसंचालक स्वास्थ्य डा आर्य, जिला ब्लडबैंक प्रभारी डा महेश जैन ने पूर्व गृहमंत्री सिंह द्वारा आयोजित चार दिवसीय रक्तदान शिविर में संग्रहीत कुल 2221 यूनिट ब्लड शासकीय जिला चिकित्सालयों के ब्लड बैंकों को सौंपे जाने का प्रमाणपत्र सौंपा।कार्यक्रम की रुपरेखा वरिष्ठ भाजपा नेता संतोष रोहित ने रखी। कार्यक्रम को पूर्व सांसद राजबहादुर सिंह, पूर्व विधायक कुरवाई वीर सिंह पवार, पूर्व विधायक बीना महेश राय, सागर महापौर प्रतिनिधि डा सुशील तिवारी, टीकमगढ भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती सरोज सिंह,स्टेट बार एसोसिएशन से रश्मि ऋतुजैन, हाईकोर्ट की उपमहाधिवक्ता श्वेता यादव ने भी संबोधित किया। आभार लक्ष्मण सिंह ने तथा संचालन अजय तिवारी ने किया।

Next Post

​राज्यपाल मंगुभाई पटेल का सांवली हेलीपैड पर भव्य स्वागत

Thu May 21 , 2026
सौंसर: प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल के सौंसर आगमन पर सांवली हेलीपैड पर उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। राज्यपाल के गरिमामय आगमन पर क्षेत्र के प्रमुख जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया।​जैसे ही राज्यपाल का हेलीकॉप्टर सांवली हवाईपट्टी पर उतरा, […]

You May Like