पटवारी पर रतलाम में हुए हमले के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

भोपाल: कांग्रेसियों ने आज जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में मिंटो हाल के पास गांधी प्रतिमा के समक्ष रतलाम में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर हुए हमले के विरोध में प्रदर्शन किया।

वहीं, मध्यप्रदेश कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग ने भी पीसीसी कार्यालय के बाहर हमले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। सोशल मीडिया विभाग के प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए विभाग के महासचिव धनजी गिरी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए षड्यंत्र और हमलों का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि जीतू पटवारी पर हमला लोकतंत्र पर हमला है और सरकार जनता की ताकत से भयभीत है।

अमन पठान ने कहा कि यह हमला केवल पटवारी पर नहीं बल्कि हर उस नागरिक पर है, जो सरकार की गलत नीतियों का विरोध करता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से विधानसभा तक इस लड़ाई को जारी रखेगी।

कार्यक्रम में अभिषेक सोनी, आसिफ मिर्जा, शाहरुख खान, अक्षय तोमर और रवि परमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उधर,जिला कांग्रेस के प्रदर्शन में नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के संरक्षण में यह हमला हुआ है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, जेपी धनोपिया, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष सबिस्ता जकी, पार्षद गुड्डू चौहान, संतोष कंसाना, प्रवक्ता अभिनव बरोलिया समेत अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। नेताओं ने कहा कि ऐसे कायराना हमलों से कांग्रेस का संकल्प नहीं डिगेगा और नशा माफिया व वोट चोरी के खिलाफ लड़ाई और तेज होगी।

Next Post

जन्मदिन पर होर्डिंग-बैनर से शुभकामनाएँ न दें:खंडेलवाल

Mon Sep 1 , 2025
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि वे उनके जन्मदिन पर होर्डिंग्स, बैनर या किसी भी प्रकार के प्रचार माध्यम से शुभकामनाएँ न दें। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए संदेश जारी करते हुए कहा कि संगठन और कार्यकर्ताओं का […]

You May Like