मुंबई, गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स करीब 1,400 अंक उछलकर खुला, जबकि निफ्टी में भी 1 फीसदी से ज्यादा बढ़त दर्ज हुई।
गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की। कारोबार शुरू होते ही दलाल स्ट्रीट पर तेजी देखने को मिली और सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों इंडेक्स मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 1,400 अंकों के करीब उछला, जबकि निफ्टी 50 में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त दर्ज की गई।
BSE सेंसेक्स 1,364.35 अंक यानी 1.76 फीसदी की तेजी के साथ 78,665.75 के स्तर पर खुला। वहीं, NSE निफ्टी 50 ने 374 अंकों यानी 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 24,334.60 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।
